बंगाल में ओवैसी: ममता और मोदी की सेटिंग हो चुकी है

0
owaisi

पश्चिम बंगाल:आईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को मुर्शिदाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित किया.असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,लोग नमाज पढ़ कर निकलते हैं तो ममता बनर्जी ऐसा हाथ ( जैसे नमाज अदा करने वक्त करते ) उठाकर ड्रामा करती है.ओवैसी ने ममता और मोदी पर एक्स साथ होकर साजिश रचने का आरोप लगाया है.उन्होंने कहा ममता और मोदी की सेटिंग हो चुकी है ये दोनों यही चाहते कि मुस्लिम माइनोरिटी की इंडिपेंडेंट पॉलिटिकल लीडरशिप ना उभरे. उन्होंने ने TMC से पूछा है कि चार बीजेपी के MLA थे वो चार से 77 कैसे हुए ? किसने उनको कामयाब किया, बीजेपी के कितने MP थे 10-12 साल पहले, आज इतने MP कैसे हो गए.ममता और मोदी दो सगे भाई-बहन की बराबर है, इनपर भरोसा नहीं किया जा सकता है. ममता बनर्जी की पार्टी TMC पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा,आपने TMC को वोट दिया 15 साल से उन्होंने ऐसा क्या किया जिससे मुस्लिम समाज का फायदा हो सके, आज हमारे पास लीडरशिप नहीं हमलोग को ( मुसलमानों को ) वोट देने वाली मशीन बना दिया गया.ओवैसे ने ऐलान किया है कि 2029 का लोकसभा चुनाव भी साथ ही लड़ेंगे. उन्होंने कहा,सुन लो मोदी और ममता बनर्जी, 29 का पार्लियामेंट इलेक्शन भी हम दोनों ( ओवैसी और हुमायू ) साथ मिलकर लड़ेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here