संजय सेठ, प्रेस वार्ता:पूरे झारखंड में निकाय चुनाव सिर्फ रोशनी खलखो की वजह से हो रहा,उच्च न्यायालय गई और लंबी लड़ाई लड़ी

0
sanjay seth

रांची, पत्रकार वार्ता में सांसद संजय सेठ ने कहा रांची सहित पूरे झारखंड में हो रहे नगर निकाय चुनाव का श्रेय सिर्फ और सिर्फ रांची से भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी श्रीमती रोशनी खलखो (चुनाव चिन्ह – बिस्कुट छाप) को जाता है। राज्य सरकार की मंशा यह चुनाव कराने की बिल्कुल नहीं थी। रोशनी ने माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और लंबी लड़ाई लड़ी। तब आज झारखंड के हर नगर निकाय को यह अवसर मिला है कि वह अपने विकास का नया अध्याय लिखे।अब चूंकि राज्य सरकार की मंशा चुनाव कराने की नहीं थी, इसलिए वो कदम-कदम पर इस चुनाव को बाधित करने का काम कर रही है।

संजय सेठ आगे कहा ,इस कड़ी में एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है कि एक ही परिवार से जुड़े सदस्यों का बूथ अलग-अलग वार्डों में कर दिया गया है। जबकि आज से पहले परिवार के सभी सदस्य एक ही बूथ पर अपना वोट डालते थे। खुद मेरे परिवार में मेरा मतदान केंद्र कोई और है, मेरी पत्नी का मतदान केंद्र कोई और है। ऐसा राज्य का लाखों परिवारों के साथ जानबूझकर किया गया है।इसके पीछे राज्य सरकार और प्रशासन की मंशा यही है कि मतदान का प्रतिशत कम से कम हो। एक तरफ हम टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ राज्य की सरकार बैलेट पेपर पर मतदान करवा रही है ताकि मतदान बाधित हो सके। ऐसी सरकार की मंशा पर 23 फरवरी को पूरे राज्य की जनता गहरा चोट करने वाली है। चाहे राज्य का शासन-प्रशासन चुनाव को बाधित करने का जितना प्रयास करे, हर नगर निकाय क्षेत्र से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की रिकॉर्ड जीत सुनिश्चित होगी क्योंकि यह अब जनता का चुनाव बन चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here