विधायक जयराम महतो आज घाटशिला उपचुनाव में JLKM प्रत्याशी रामदास मुर्मू के नामांकन में शामिल हुए

0
MLA Jairam Mahato

विधायक जयराम महतो आज घाटशिला उपचुनाव में JLKM प्रत्याशी रामदास मुर्मू के नामांकन में शामिल हुए.जयराम महतो ने कहा घाटशिला की जनता का अपार समर्थन एवं नामांकन में उमड़ी जन सैलाब ने बता दिया कि घाटशिला में बदलाव की लहर है। जनता परिवारवाद की राजनीति से ऊब चुकी है और इसबार परिवारवादी राजनीति को उखाड़ फेंकेगी. साथ हीं एनडीए गठबंधन और इंडिया महागठबंधन का जवाब झारखंडी उलगुलान से देगी. जयराम महतो ने कहा, 25 साल के युवा झारखंड में युवा, किसान, महिला, बुजुर्ग, विस्थापित, मजदूर आज भी समझ नहीं पा रहे हैं कि झारखंड में बदला क्या ? बेरोजगारी है, अशिक्षा है, स्वास्थ्य व्यवस्था धवस्त है, पलायन है, प्रदूषण है, भुखमरी है, विस्थापन है…यह उपचुनाव सिर्फ़ एक सीट का नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता, सम्मान और अधिकार की लड़ाई है….लड़ेंगे और जीतेंगे ….. संघर्ष जारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here