Gossner College कार्यक्रम में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पहुंची बतौर मुख्य अतिथि ”शॉर्ट रील्स एक खतरनाक लत”

0
shilipi neha tirki

रांची : आज Gossner College, Ranchi के मास कम्युनिकेशन विभाग द्वारा आयोजित “सीने फेस्ट” कार्यक्रम में राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए यह महसूस हुआ कि इस क्षेत्र के छात्र स्वभाव से बेहद creative होते हैं और अक्सर “right-brain inclined” होते हैं। उनकी imagination, संवेदनशीलता और सोच समाज को नए दृष्टिकोण देने की क्षमता रखती है। उनकी आँखों में सपने थे और उन सपनों में भविष्य की नई कहानियाँ बसती दिखाई दीं।

मंत्री शिल्पी ने कहा,आज के दौर में माध्यमों में कई बार प्रोपेगंडा और एजेंडा आधारित कंटेंट भी देखने को मिलता है। ऐसे समय में सही और गलत की पहचान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। खासकर युवाओं के लिए यह समझना बेहद जरूरी है कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से क्या ग्रहण कर रहे हैं। शॉर्ट रील्स का अत्यधिक उपयोग एक खतरनाक लत का रूप ले सकता है, जो हमारी सोच और समय दोनों को प्रभावित करता है।इन युवा चेहरों को देखकर मन में विश्वास और उम्मीद दोनों जागी। आप सभी इस देश का भविष्य हैं। जागरूक रहें, सोच-समझकर कंटेंट देखें, और अपनी रचनात्मकता का उपयोग सकारात्मक बदलाव के लिए करें।आपकी ऊर्जा, आपकी संवेदनशीलता और आपकी रचनात्मकता ही आने वाले भारत की नई कहानी लिखेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here