रांची। रांची नगर निगम क्षेत्र से भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो का संकल्प पत्र सोमवार को जारी किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री संजय सेठ, दीपक प्रकाश, सीपी सिंह, मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो तथा महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।संकल्प पत्र में रांची को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें बिजली, पानी, सड़क, महिला सुरक्षा और दुरुस्त ड्रेनेज सिस्टम जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए जमीनी स्तर पर योजनाओं को लागू किया जाएगा और नागरिक सुविधाओं में सुधार लाया जाएगा।प्रत्याशी रोशनी खलखो ने कहा कि उनका उद्देश्य रांची नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकल्प पत्र में शामिल सभी बिंदुओं पर चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने मतदाताओं से 23 फरवरी को क्रमांक संख्या-06, ‘बिस्कुट’ छाप पर मतदान करने की अपील की।




