रांची जिला में लाभुकों के खाते में मइँया सम्मान योजना की राशि हस्तांतरित

0

रांची: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिला में लाभुकों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, कालीपूजा, सोहराय, बरद खूंटा, बांदना पर्व , भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा तथासूर्योपासना के महापर्व छठ पर्व के पूर्व अक्टूबर 2025 महीने की 2500 रुपए की झारखाण्ड मुख्यमंत्री मइँया सम्मान योजना की राशि लाभुकों के खाते में हस्तांतरित कर दी गई है।

इस योजना के तहत रांची जिले की कुल 3 लाख 88 हजार 406 लाभुकों के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ₹2,500 प्रति लाभुक की दर से कुल ₹97 करोड़ 10 लाख 15 हजार रुपये की राशि का भुगतान किया गया है।

यह भुगतान अक्टूबर माह की सम्मान राशि के रूप में किया गया है, जिससे रांची जिले की लाखों महिलाओं को त्योहारों से पूर्व आर्थिक सशक्तिकरण का लाभ प्राप्त हुआ है।

जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में भुगतान की स्थिति (अक्टूबर माह)

•अनगड़ा – 16,843 लाभुक

•अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 12,417 लाभुक

•बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 9,413 लाभुक

•बेड़ो – 20,797 लाभुक

•बुंडू – 8,525 लाभुक

•बुंडू नगर पंचायत – 3,572 लाभुक

•बुढ़मू – 18,073 लाभुक

•चान्हो – 19,894 लाभुक

•हेहल शहरी क्षेत्र – 15,442 लाभुक

•ईटकी – 10,482 लाभुक

•कांके – 31,828 लाभुक

•कांके शहरी क्षेत्र – 1,325 लाभुक

•खलारी – 9,703 लाभुक

•लापुंग – 11,478 लाभुक

•माण्डर – 23,395 लाभुक

•नगड़ी – 18,159 लाभुक

•नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8,168 लाभुक

•नामकुम – 18,021 लाभुक

•नामकुम शहरी क्षेत्र – 9,078 लाभुक

•ओरमांझी – 18,310 लाभुक

•राहे – 9,647 लाभुक

•रातू – 18,792 लाभुक

•सिल्ली – 21,382 लाभुक

•सोनाहातू – 13,192 लाभुक

•तमाड़ – 18,714 लाभुक

•सदर शहरी क्षेत्र – 21,754 लाभुक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here