रांची:सीएम हेमंत सोरेन ने यूनाइटेड किंगडम के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में अध्ययन, अध्यापन और शोध कर रहे झारखंड के विद्यार्थियों व शोधार्थियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इसे “राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं की वैश्विक पहचान” का प्रतीक बताया।इन स्कॉलर्स में University of Oxford, University of Edinburgh, SOAS University of London, London School of Economics and Political Science और University of St Andrews जैसे संस्थानों से जुड़े छात्र-छात्राएं शामिल थे। कई विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, तो कुछ अध्यापन और रिसर्च के माध्यम से वैश्विक अकादमिक जगत में योगदान दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ओवरसीज़ स्कॉलरशिप और शेवनिंग-मारंग गोमके ओवरसीज़ स्कॉलरशिप जैसी पहल के माध्यम से राज्य सरकार आदिवासी और पिछड़े समुदायों के युवाओं के लिए वैश्विक शिक्षा के रास्ते बना रही है।मरंग गोमके के नाम से संचालित छात्रवृत्ति योजना झारखंड के युवाओं को विश्वस्तरीय विश्वविद्यालयों में पढ़ाई का अवसर प्रदान कर रही है। सीएम सोरेन ने कहा झारखंड एक युवा राज्य के तौर पर 25 साल पूरे कर रहा है, हमारा विज़न 2050 साफ़ है – हमारे और भी कई स्टूडेंट्स को ग्लोबल स्टेज पर चमकते हुए और ज्ञान, सम्मान और मकसद के साथ लीड करते हुए देखना। झारखण्ड का प्रतिभाशाली युवा विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करे.




