इंडियन आइडल 16:धनबाद में पानी पूरी बेचने वाले के बेटे ने टॉप-12 में बनाई जगह

0
abhishek

धनबाद : कोयलांचल नगरी धनबाद के युवा गायक अभिषेक कुमार ने देश के चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो Indian Idol के टॉप-12 में जगह बनाकर झारखंड का नाम रोशन किया है। अब वह लाइव गाला राउंड में नजर आएंगे, जिससे पूरे राज्य की उम्मीदें उनसे जुड़ गई हैं।अभिषेक के पिता अजय शाह धनबाद के सरायडेला स्थित जगजीवन नगर में वर्षों से ठेला लगाकर गुपचुप बेचते हैं। बचपन से ही संगीत के प्रति जुनून रखने वाले अभिषेक ने 5 साल की उम्र से गाना शुरू कर दिया था और जागरण, मंदिरों व स्टेज शो में प्रस्तुति देते रहे।DAV बनियाहीर, झरिया से प्रारंभिक शिक्षा और DAV धनबाद से स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली से एमए किया। कड़ी मेहनत और संघर्ष के दम पर आज वह इंडियन आइडल के मंच तक पहुंचे हैं, जो धनबाद ही नहीं, पूरे झारखंड के लिए गर्व का क्षण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here