6 नवंबर को 7200 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे सीएम

0
cm hemant soren

झारखंड में 6 नवंबर को राज्य के करीब 7,200 इंटरमीडिएट और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र मिलेगा। सरायकेला खरसावां में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन्हें नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। नियुक्ति पत्र वितरण में पूर्वी सिंहभूम जिले को छोड़ अन्य जिलों के लिए चयनित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र मिलेगा।11 नवंबर को पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थित घाटशिला विधानसभा उपचुनाव होने की वजह से वहां के चयनित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र उस दिन नहीं बंटेगा। इसके लिए स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त को पत्र भेज दिया है। उन्हें सरायकेला-खरसावां में नियुक्ति पत्र वितरण के लिए स्थल का चयन करने को कहा गया है।पूर्वी सिंहभूम के अभ्यर्थियों को घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के बाद नियुक्ति पत्र बांटा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here