चाईबासा: सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। छोटा नागरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए।सुरक्षाबलों को जंगल में नक्सली गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पहले से बिछाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया।अमित रेणु, एसपी पश्चिमी सिंहभूम, ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ऑपरेशन जारी है और घायल दोनों जवानों की हालत फिलहाल स्थिर है।घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर कैंप में प्राथमिक उपचार दिया गया। बेहतर इलाज के लिए उन्हें हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रांची में भर्ती किया गया है।




