हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की : भविष्य में भी हम झारखंड में अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन करना चाहेंगे 

0

रांची: हॉकी इंडिया की 13वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) शुक्रवार को मारंग गोमके स्थित जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मीटिंग हॉल में आयोजित की गयी. झारखंड में पहली बार आयोजित एजीएम के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा कि झारखंड में पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.उन्होंने झारखंड के सीएम को धन्यवाद देते हुए कहा कि इसमें हेमंत सोरेन का बहुत बड़ा योगदान है. वे हॉकी को काफी सपोर्ट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भविष्य में हम झारखंड में एक अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप का भी आयोजन करना चाहेंगे. हम जमीनी स्तर पर काम करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि हॉकी इंडिया ने पिछले एक साल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. हम एशियाई जूनियर लड़कों और लड़कियों में चैंपियन बने।

एशियाई चैंपियन ट्रॉफी में पुरुष टीम चैंपियन बनी. महिला टीम भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जा रहे हैं। हॉकी इंडिया ने पहली बार अंडर-17 लड़के और लड़कियों को यूरोप भेजा। जमीनी स्तर पर जोनल चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया।एजीएम में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि राज्य की सदस्य इकाइयों को मजबूत करने के लिए हॉकी में पदक जीतने वाली प्रत्येक सदस्य इकाई को 10 लाख रुपये का पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया है. इंडिया नेशनल चैंपियनशिप साल 2023 में होनी है.

मुख्य फोकस भारतीय हॉकी के पुराने दिनों को वापस लाना है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति 2011 में भारतीय क्रिकेट टीम का मनोवैज्ञानिक था वही आज हॉकी की मुख्य टीम का हिस्सा है. छठी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में से कम से कम 4 में भाग लेने वाली प्रत्येक स्थायी राज्य सदस्य इकाई को 1.50 लाख रुपये का समर्थन मिलेगा। सभी छह राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने वाली इकाइयों को 9 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा।इसी प्रकार, एसोसिएट राज्य सदस्य इकाइयों को प्रत्येक हॉकी इंडिया राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उनकी भागीदारी के लिए 1.50 लाख रुपये के 50 पुरस्कार दिए जाएंगे, बशर्ते कि उन्होंने कम से कम 4 वार्षिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेला हो। वहीं तैय्यब इकराम ने कहा कि भारतीय हॉकी है तो हॉकी जगत है. हॉकी के प्रशंसक हैं तो हॉकी है। जिस तरह से बड़ी संख्या में दर्शक मैच देखने आ रहे हैं, उससे वे काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here