असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सोनारी विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बलदेव तेली (Baldev Teli) हैं। रविवार को पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन प्रचार के लिए पहुंचे थे. झामुमो उम्मीदवार के पक्ष में सोनारी विधानसभा क्षेत्र के टॉकॉक प्ले ग्राउंड में सीएम ने आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया.सीएम ने असम की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा असम की धरती पर उमड़ रहा जनसमर्थन बदलाव की स्पष्ट आहट है।चाय बागानों से जुड़े शोषित, वंचित और आदिवासी समाज के साथ वर्षों से हो रहे अन्याय को अब खत्म करना होगा। मेरे इन भाइयों-बहनों का सम्मान, अधिकार और उचित मजदूरी सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।यह लड़ाई सिर्फ चुनाव की नहीं, बल्कि न्याय, पहचान और हक की है, और तीर-धनुष की ताकत के साथ हम इसे लेकर रहेंगे।
सीएम हेमंत सोरेन कहा,सुना है विरोधियों द्वारा लोगों को यहां डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है।मैं बता देना चाहता हूं कि अब यह सब चलने वाला नहीं है। क्योंकि अब शोषित, वंचित और आदिवासी समाज एकजुट हो चुका है और वह लड़कर अपना अधिकार लेकर रहेगा।सोनारी विधानसभा समेत समस्त चाय बागान और असम की जनता दमनकारियों से पूरा हिसाब लेकर रहेगी।आगामी 9 अप्रैल के दिन तीर-धनुष के निशान पर बटन दबाकर सोनारी की जनता यहाँ से जेएमएम प्रत्याशी श्री बलदेव तेली को भारी वोटों से विजयी बनाएगी।




