डुमरी विधायक जयराम महतो ने झारखंड के पुलिस विभाग की CBI जाँच की मांग की है। उनका कहना है कि जब रक्षक ही भक्षक बने बैठे तो परिणाम भयावह होगा.जयराम महतो ने सोशल मिडिया पर लिखा राज्य के बोकारो और हजारीबाग जिला में सरकारी ट्रेजरी से करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आया है। ये घोटाला उस विभाग का है जिसपर राज्य की सुरक्षा, शांति की ज़िम्मेवारी है। भ्रष्टाचार नियंत्रण का काम भी पुलिस के जिम्मे है।राज्य को भ्रष्टाचार घुन की तरह खाये जा रहा है। राज्य के मुखिया तक ये बात पहुँच नहीं पा रही है शायद। छात्रों को अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिला है। राज्य की जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है।राज्य का कोई एक ऐसा कार्यालय नहीं है जहाँ भ्रष्टाचार पाँव फैलाए नहीं बैठी है। राज्य के लोकभवन और मुख्यमंत्री आवास में मरम्मती के टेंडर में लाखों का घोटाला होता है। काम पहले होता है टेंडर बाद में होता है। राज्य का इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं हो सकता है।जयराम महतो ने आगे लिखा, मशहूर शायर राहत इंदौरी की ये पंक्तियाँ—”लगेगी आग तो आएँगे घर कई ज़द में, यहाँ पे सिर्फ़ हमारा मकान थोड़ी है”—किसी भी बड़े संकट के समय साझा जिम्मेदारी और परिणाम की चेतावनी देती हैं।लालू यादव जी कभी ये कल्पना नहीं किए होंगे कि पशुपालन घोटाला में वो अभियुक्त हो जाएँगे और राजनीतिक भविष्य खतरे में पड़ जायेगा।राज्य के मुखिया को भ्रष्टाचार के मामलों में गंभीर होना चाहिए। इस गंभीर मुद्दे में त्वरित संज्ञान लें और भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस एवं प्रभावी कदम उठाएँ, ताकि शासन व्यवस्था में विश्वास बहाल हो सके।सरकार के ट्रेजरी से घोटाला कोई सामान्य भ्रष्टाचार नहीं है।




