चाईबासा में IED ब्लास्ट में घायल जवान से DGP अनुराग गुप्ता ने की मुलाकात

0
DGP Anurag Gupta

रांची : गुरुवार सुबह छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। बम ब्लास्ट होने से कोबरा 209वीं बटालियन के SI जीतेन्द्र घायल हो गए। उन्हें एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है। उनका राज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घायल जवान का इलाज जारी है। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने गुरुवार को अस्पताल पहुंच कर चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान से मुलाकात की और उनका हाल जाना। उन्होंने जवान के खतरे से बाहर और जल्द ही फिट हो जाएंगे ऐसी बात कही है। आगामी 13अगस्त को बड़े लेवल पर पुलिस पदाधिकारी के साथ मीटिंग पर बात करते हुए उन्होंने कहा नई रणनीति बनाकर नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। गौरतलब है कि आज झारखंड सेक्टर के CRPF IG साकेत सिंह, झारखंड पुलिस के IG अभियान ए वी होमकर एवं रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे ने भी राज अस्पताल पहुंचकर घायल जवान से मुलाकात की है और उनका हाल जाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here