रांची : आज नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में सामने आए ट्रेज़री घोटाले को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग की है।उन्होंने अपने पत्र में कहा कि बहुचर्चित चारा घोटाले की तर्ज पर, पिछले कुछ दिनों से झारखंड पुलिस विभाग के ट्रेजरी से हो रही अवैध निकासी का मामला अब देश और प्रदेश में व्यापक चर्चा का विषय बन गया है।इससे पहले भी ऊर्जा विभाग, पेयजल विभाग, पर्यटन विभाग सहित कई जिलों के ट्रेजरी से सैकड़ों करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले सामने आ चुके हैं। इन घटनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकार के संरक्षण में ही सरकारी खजाने में सेंध लगाई जा रही है।इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच आवश्यक है, ताकि दोषियों की पहचान हो सके और जनता के विश्वास को बनाए रखा जा सके।







