फेसबुक पर लाइव आकर भतीजे ने चाची समेत दो पर किया कुल्हाड़ी से हमला , एक की मौत

0

जम्मू-कश्मीर: 16 जून को एक व्यक्ति द्वारा हत्या का लाइव विडियो चलाया गया। घटना जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले की है। आरोपी ने अपनी ही चाची और उनके पिता राम सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला किया। पुलिस ने दोनों को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान राम कृष्ण को मृत घोषित कर दिया गया। महिला का इलाज चल रहा है।जिसमें राम सिंह की मौत हो गई।पुलिस ने आरोपी को चार घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तारी से पहले उसने चार घंटों में करीब 11 लाइव विडियो चलाए।आरोपी पेशे से मजदूर है जिसकी पहचान 32 साल के भैरव सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक़ शुक्रवार की शाम को आरोपी घर के पास ही अपनी चाची अंजू देवी और उसके पिता राम कृष्ण के घर जाता है। इस दौरान वह फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग ऑन कर लेता है।इस तरह पूरी घटना कैमरे में कैद हो जाती है।पुलिस ने बताया हिरासत के दौरान आरोपी ने खुद को घायल करने का भी प्रयास किया था।पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि यह घटना दो समूहों के बीच किसी पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर हुई। यह भी कहा जा रहा है कि पत्थरों को लेकर हुए मामूली विवाद में हत्या कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here