झारखंड: आज घाटशिला में झामुमो और गठबंधन उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन के नामांकन कार्यक्रम में cm सोरेन शामिल हुए। CM ने कहा घाटशिला का आगामी उपचुनाव हम लोगों के लिए अलग परिस्थिति में हो रहा है। कुछ ही दिनों पहले आदरणीय दिशोम गुरुजी का निधन हुआ था जिसके बाद आदरणीय रामदास दा का निधन हो गया। यह ना जाने क्या संदेश था यह हम नहीं बता सकते! लेकिन कोई ना कोई जरूर ताकत है जो ऐसी स्थिति पैदा करती है और ऐसी स्थिति आती है।इस उपचुनाव में सोमेश बाबू को प्रत्याशी बनाया गया है। जिस तरह से आप लोगों ने पिछली बार ऐतिहासिक मतों के साथ, घाटशिला के इतिहास में पहली बार 20-22 हजार से अधिक मतों से रामदास बाबू को जिताया था, ठीक उसी तरह इस बार विरोधियों का जमानत जप्त करना है।इस बार वोट बंटने नहीं देना है।अभी हमारे विपक्ष के लोग अलग-अलग राज्य से एक दर्जन मुख्यमंत्री के साथ यहां डेरा डाले हुए हैं। कोई बात नहीं एक दर्जन क्या? दो दर्जन भी आ जाए तो उस पर अकेला यहां का मुख्यमंत्री भारी पड़ेगा और वह इसलिए क्योंकि यहां का मुख्यमंत्री हम नहीं हैं यहां का मुख्यमंत्री आप जनता हैं। जनता की ताकत ही मेरी ताकत है और इसी ताकत के बदौलत हम फिरकापरस्त लोगों से लोहा लेते हैं।आने वाले दिनों में विरोधी लोग जो-जो गोला फेंकेंगे उस गोले का हम लोग ऐसा छक्का छुड़ाएंगे कि जो जहां से आया है उससे भी दूर चले जाएगा।




