रांची : भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 31वां दिन आज छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित कला केंद्र मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी की विशाल जनसभा के साथ समाप्त हुआ। आज रात यात्रा बलरामपुर ज़िले के राजपुर में रूकेगी। कल 14 फरवरी को यात्रा नहीं होगी। 15 फ़रवरी को दोपहर 2 बजे बिहार के औरंगाबाद में एक जनसभा के साथ यात्रा फ़िर से शुरू होगी जिसे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी संबोधित करेंगे। वहीं दूसरी तरफ 14 फरवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा पुनः राहुल गाँधी के झारखंड आगमन पर विश्रामपुर बाज़ार में कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते हुए इस यात्रा में अधिक संख्या में शामिल होने का झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर साहब, राष्ट्रीय सचिव बी०पी०सिंह, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आवाहन किया.



