नई दिल्ली/ढाका: ढाका में आयोजित होने वाले एक विशेष कार्यक्रम के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को औपचारिक निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि, आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री इस आयोजन में स्वयं शामिल नहीं हो पाएंगे।बांग्लादेश ने 17 फरवरी को होने वाले नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारत समेत कई देशों को औपचारिक निमंत्रण भेजा है।भारत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्थान पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भारत का प्रतिनिधित्व करने ढाका जाएंगे।




