पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज सुप्रीम कोर्ट पहुंची.ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर कई गंभीर सवाल खड़े की हैं.आधार कार्ड को पहचान का आधार माना जाए.8100 बाहरी माइक्रो ऑब्ज़र्वर को बंगाल से हटाएं.स्पेलिंग मिस्टेक पर आम जनता को परेशान करना बंद करें।बल्क फॉर्म- 7 के ज़रिए वोटरों के वोट काट कर मतदान का अधिकार छीनना बंद करें।1.4 करोड़ जो वोट काटे गए हैं , उन्हें जनता के सामने रखा जाए।जो काम 2 साल में होना था, उसे 3 महीने में करवाया जा रहा है।बंगाल को निशाना बनाया जा रहा है। असम और नॉर्थ ईस्ट में ऐसा क्यों नहीं हो रहा।कुछ बेटियां जो ससुराल चली गईं, उनके नाम भी डिलीट कर दिए गए।सर बेटी शादी के बाद ससुराल जाती है, वह पति का टाइटल इस्तेमाल कर रही है, यह भी मिसमैच है।ममता बनर्जी ने व्यक्तिगत रूप से सुप्रीम कोर्ट में पेश होने और बहस करने की अनुमति मांगने के लिए अंतरिम आवेदन भी दायर किया है। उनके पास LLB की डिग्री है इसकी भी जानकारी दी, उन्होंने बताया 1982 में उनका LLB पूरा हो गया था।अब बंंगाल SIR पर 9 फरवरी को सुनवाई होगी.




