कप्तान सलीमा टेटे और खिलाड़ी निक्की प्रधान को सीएम सोरेन ने हरमू में आवंटित की जमीन

0
cm hemant soren

रांची: भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे और खिलाड़ी निक्की प्रधान को आज मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया गया। सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के हरमू इलाक़े में मुफ्त में ज़मीन के कागजात सौंपे।झारखंड सरकार की आदेश अनुसार हाउसिंग बोर्ड के द्वारा दोनों को हरमू में 3 हज़ार 750 वर्ग फ़ीट का भूखण्ड दिया गया है।झारखंड राज्य आवास बोर्ड की सितंबर महीने में हुए बोर्ड मीटिंग में लिए गए निर्णय के बाद बुधवार 29 जनवरी को दोनों खिलाड़ियों को जमीन आवंटन किया गया है। झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने बताया कि आवास बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार हरमू आवासीय कॉलोनी में 3750 वर्गफीट का भूखंड मुख्यमंत्री के हाथों दोनों खिलाड़ियों को दिया गया. खिलाड़ियों को मुफ्त जमीन देने से राज्य के खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा. सलीमा टेटे को प्लॉट नंबर 10 बी और निक्की प्रधान को प्लॉट नंबर 10 ए आवंटित किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here