3 दिन से लापता हिंदपीढ़ी की दोनों बहने कर्नाटक में बरामद

0
sisters of Hindpidhi missing

रांची : 11 जनवरी को आधार कार्ड ठीक कराने कांटा टोली स्थित मंगल टॉवर गई दो नाबालिग बहने 3 दिन से गायब थी। अब पुलिस ने उन्हे ढूंढ निकाला है, पुलिस उन्हें कर्नाटक से रांची ला रही है। रांची पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए अपने टेक्निकल सेल को एक्टिव कर दिया था। टेक्निकल सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम कर्नाटक गई और दोनों को बरामद किया। दोनों के रांची आने के बाद पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी। दोनों लड़कियां सुरक्षित है। दोनो को पुलिस जल्द ही रांची लेकर आ रही है। मंगलवार को मंत्री इरफान अंसारी और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दोनों बहनों के पिता से मुलाकात की थी और दावा किया था कि अगले 24 घंटे में इसको लेकर अच्छी सूचना आ जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here