लातेहार पुलिस की बड़ी सफलता,माओवादी कमांडर छोटू खरवार ह*त्याकांड के मुख्य आरोपी नक्सली को किया गिरफ्तार

0
latehar police

झारखण्ड : लातेहार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. माओवादी कमांडर छोटू खरवार ह*त्याकांड के मुख्य आरोपी नक्सली चंद्रदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है.गिरफ्तार नक्सली मनिका थाना क्षेत्र के कुई गांव का रहने वाला है.पुलिस ने इसके साथ घटनास्थल पर चलाए गए सर्च अभियान में दो एके-47 राइफल, 91 जिंदा गोली समेत तीन डायरी तथा अन्य सामान बरामद किए हैं. एसपी कुमार गौरव ने बताया कि माओवादी संगठन का दस्ता क्षेत्र से लेवी वसूलने के लिए भ्रमणशील था. इनके द्वारा किसी हिंसक घटना को अंजाम देने की योजना बनाई गई थी. परंतु पुलिस के द्वारा छापेमारी कर इनकी योजना को ध्वस्त कर दिया गया.पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलने के बाद माओवादियों का दस्ता जंगल का लाभ उठाकर भागने लगा लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर माओवादी चंद्रदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here