कल्याण विभाग में हेड क्लर्क राजेंद्र उरांव को एसीबी ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

0
Rajendra Oraon

झारखण्ड : लोहरदगा जिले में कल्याण विभाग में हेड क्लर्क के पद पर कार्यरत राजेंद्र उरांव को एसीबी ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। वो एक कब्रिस्तान की घेराबंदी के निकासी मामले में इमरान खान नाम के व्यक्ति से रिश्वत ले रहे थे। उन्होने 70 हजार की डिमांड रिश्वत के तौर पर की थी, एसीबी ने 50 हजार के साथ उन्हे रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।किस्को प्रखंड के चरहु गांव मे 24 लाख से कब्रिस्तान की बाउंड्री निर्माण की योजना है। जिसमें ऑफिस खर्चा के नाम पर 8% का डिमांड किया था।ACB की टीम राजेंद्र उरांव को गिरफ्तार कर अपने साथ रांची ले आयी है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here