रांची में 300+ बेड के मल्टीस्पेशलिटी अपोलो हॉस्पिटल का सीएम हेमंत सोरेन ने किया शिलान्यास

0
hemant soren

झारखण्ड : आज रांची में 300+ बेड के मल्टीस्पेशलिटी अपोलो हॉस्पिटल के शिलान्यास एवं अन्य योजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित हुए। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा “मुझे विश्वास है कि झारखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के हमारे प्रयासों में अपोलो अस्पताल एक अहम कड़ी साबित होगा और इससे आमजन को कई फायदे होंगे।” सीएम हेमंत सोरेन ने कहा बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के क्षेत्र में झारखण्ड आगे बढ़ रहा है। एक गरीब, पिछड़ा राज्य होते हुए भी झारखण्ड ने हमेशा विपरीत परिस्थितियों में परचम लहराया है। हालांकि अभी बहुत कुछ करना बाकी है।(1) कोरोना के समय देश को ऑक्सिजन सप्लाई करने वाला झारखण्ड पहला राज्य था।(2) एमजीएम जमशेदपुर में 750 बेड का अस्पताल और ओपीडी सेवा जनता को समर्पित करने का परसों ही मुझे अवसर मिला। (3) कुछ महीनों पहले ही रांची के इटकी में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के द्वारा 1400 बेड का अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, स्कूल, आदि के भव्य संरचना का शिलान्यास करने का सौभाग्य मिला।(4) साथ ही, पिछले साल टाटा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का भी उद्घाटन किया।(5) आज रांची में 300+ बेड का मल्टीस्पेशलिटी अपोलो अस्पताल का भी शिलान्यास हुआ है। विभिन्न जिलों के सदर अस्पताल एवं अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी आज ऐसी सुविधाएं मिल रही हैं जिससे राज्य की जनता पूर्व के 20 वर्षों तक वंचित थी। हमने स्वास्थ्य सेवा से जुड़े हजारों डॉक्टर्स और नर्स, आदि को भी नियुक्तियां दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here