मरांडी: भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भरवा रहे हैं गोगो दीदी योजना का फॉर्म,योजना को बाधित करने का हरसंभव प्रयास कर रही है हेमंत सरकार

0
marandi

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर हेमंत सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है,उनका कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवा रहे हैं,हेमंत सरकार योजना को बाधित करने का हरसंभव प्रयास कर रही है.उन्होंने लिखा गोगो दीदी योजना के तहत भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के बैंक खातों में सरकार बनने के तुरंत बाद 2100 रुपए प्रति माह भेजे जाएंगे। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से फॉर्म भरवा रहे हैं, ताकि महिलाओं को उनके अधिकार और सशक्तिकरण का लाभ मिल सके।परंतु, मुख्यमंत्री Hemant Soren की सरकार इस जनकल्याणकारी योजना को बाधित करने का हरसंभव प्रयास कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है और तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है, ताकि वे अपने मिशन से पीछे हट जाएं।मैं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को एक बार फिर से आगाह कर देना चाहता हूं कि आप चाहे जितने भी झूठे मुकदमे दर्ज करवा लें, हम भाजपा कार्यकर्ता आपके इन दमनकारी हथकंडों और गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं। पहले भी आपने कई मुकदमे दर्ज कराए हैं, परंतु हम पीछे नहीं हटे और न ही हटेंगे।मैं, भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे गोगो दीदी योजना के फॉर्म भरवाने के कार्य को हर घर तक पहुंचाएं। राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके उत्थान के लिए इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करें। आपकी मेहनत से राज्य की महिलाएं सशक्त होंगी और उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।मैं, आप सभी कार्यकर्ता बंधुओं को आश्वस्त कर देना चाहता हूं कि मैं खुद भी स्वयं आप लोगों के साथ मिलकर अपनी माताओं बहनों के बीच जाकर उनकी उन्नति और प्रगति के लिए गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवाऊंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here