रांची : अरगोड़ा हाउसिंग काॅलोनी निवासी मनोज सिंह ने अरगोड़ा थाना में पूर्व खाद्य और सार्वजनिक आपूर्ति मंत्री सरयू राय के निजी सहायक सह आहार पत्रिका के कार्यकारी संपादक आनंद कुमार व धनबाद के तत्कालीन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुनील शंकर, बाबा कंप्यूटर्स के मालिक रितेश गुप्ता और जेपीपीएल के निदेशक को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई और कहा है कि सरयू राय ने आम जनता में अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के नाम पर हर माह खाद्य बुलेटिन आहार की आड़ में अक्तूबर 2017 से मार्च 2019 तक की अवधि में 3.38 करोड़ का भुगतान करवाया.तय मात्रा से बहुत ही कम संख्या में आहार पत्रिका का मुद्रण, प्रकाशन व वितरण हुआ. यह भी कहा गया है कि सरयू ने अपने करीबी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुनील शंकर को रिटायर होने से कुछ दिन पहले धनबाद में तैनात किया गया ताकि घोटाले को दबाया जा सके.सरयू राय ने मामले पर प्रतिक्रिया दी 3 साल में इस मामले पर मेरे खिलाफ ये छठा FIR दर्ज है. इस मामले को लेकर पहले जमशेदपुर के दो लोगों ने FIR कराया फिर से एसीबी में मामला दर्ज कराया. हाइकोर्ट में भी याचिका दायर की. धुर्वा थाना में FIR दर्ज करायी. अब अरगोड़ा थाना में FIR दर्ज कराया है. इसका हाल भी वही होगा, जो पिछले 5 FIR का हुआ है.




