आज मुख्यमंत्री Hemant Soren सरायकेला-खरसावां पहुंचे। कोल्हान प्रमंडल की पांच लाख से अधिक महिलाओं को झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत ₹57 करोड़ से अधिक की राशि का हस्तांतरण किया गया। सीएम ने कहा अब तक कोल्हान प्रमंडल की 6 लाख महिलाएं योजना से जुड़ चुकीं हैं। हर दिन आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। काफी कम समय में राज्य की लगभग 48 लाख महिलाओं को योजना से जोड़ा गया है। यह योजना अनवरत चलता रहेगा, जिसकी उम्र 21 वर्ष हो जाएगी। वह इस योजना की हकदार होगी.आपकी सरकार ने एक-एक कदम आगे बढ़ाया है,आने वाली पीढ़ी को मजबूत करने के लिए। पहले झारखण्ड की जड़ को मजबूत करेंगे। इस राज्य की महिलाओं को सशक्त करेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ी मजबूती के साथ अपना हक अधिकार लेने की ताकत जुटा सके.झारखण्ड वीरों की भूमि है, जिसकी आवाज ना कभी खत्म हुई ना कभी समाप्त होगी। उस आवाज के सहारे यहां के आदिवासी-मूलवासी नापाक इरादा रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे.2019 से पूर्व 20 वर्ष में मात्र 15 लाख लोगों को पेंशन मिलता था। विगत साढ़े चार साल में आपकी सरकार ने, गठबंधन की सरकार इस राज्य के करीब 40 लाख बुजुर्गों को पेंशन देने का कार्य कर रही है। पेंशन देने की उम्र सीमा को 60 वर्ष से घटकर 50 वर्ष कर दिया गया है.




