रांची के हटिया पशुपालन भवन में आज कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से राज्य स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2024 का आयोजन किया गया। कर्मशाला का उद्घाटन राज्य की कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने किया।मौके पर कृषि मंत्री ने किसानों से जुड़े पोर्टल एफपीओ पोर्टल और झारखंड मिलेट मिशन पोर्टल का शुभारंभ किया।मौके पर सांकेतिक रूप से एफपीओ को 15 लाख रुपए का चेक भी प्रदान किया गया।




