राजकीय श्रावणी मेला: श्रद्धालुओं के सुगम व सुरक्षित जलार्पण को लेकर डीसी ने रुटलाइन का लिया जायजा

0
State Shravani Fair

देवघर : रविवार को राजकीय श्रावणी मेला, 2024 को लेकर चल रही विभिन्न तैयारियों के साथ श्रद्धालुओं के सुगम व सुरक्षित जलार्पण को लेकर डीसी ने रुटलाइन का जायजा लिया। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों, कार्यपालक अभियंता व एजेंसी को चल रहे कार्यों को 18 जुलाई तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही अतिक्रमण, साफ-सफाई के अलावा विद्युत खंभों, ट्रांसफार्मर को इंसुलेटर से ढ़कने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा रुटलाइन में शौचालय, शुद्ध पेयजल, शेड की समुचित व्यवस्था तय समय से तय समयानुसार पुरा कर लें, ताकि देवतुल्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here