बेल मिलने के अगले ही दिन केजरीवाल की बेल पर HC ने लगा दी रोक, AAP ने कहा ”मोदी सरकार की गुंडागर्दी”

0
arvind kejriwal

दिल्ली : शराब घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निचली अदालत से मिली जमानत पर रिहाई के आदेश को ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट में यह कहते हुए चुनौती दी है कि केजरीवाल मुख्यमंत्री जैसे अहम पद पर हैं इसलिए उनकी रिहाई से जांच पर असर पद सकता है. इस मामले पर जस्टिस सुधीर कुमार जैन और रविंदर डुडेजा ने सुनवाई की.जस्टिस सुधीर जैन ने कहा कि जब तक हाईकोर्ट में सुनवाई लंबित है, तब तक निचली अदालत का आदेश प्रभावी नहीं होगा.AAP सांसद संजय सिंह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाने पर कहा ”मोदी सरकार की गुंडागर्दी देखिए अभी ट्रायल कोर्ट का आदेश ही नही आया आदेश की कॉपी भी नही मिली तो मोदी की ED हाईकोर्ट में किस आदेश को चुनौती देने पहुँच गई? क्या हो रहा है इस देश में? न्यायव्यवस्था का मज़ाक़ क्यों बना रहे हो मोदी जी पूरा देश आपको देख रहा है?”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here