सीएम चंपाई सोरेन: 25 साल से 49 साल की महिलाओं को भी पेंशन, 200 यूनिट फ्री बिजली

0
champai soren

सरायकेला खरसावां : सीएम चंपाई सोरेन ने आज जिला सरायकेला खरसावां में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया इस दौरान उन्होंने कहा कि 50 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को तो हम पेंशन दे ही रहे थे।अब अगले महीने से हमारी सरकार 25 साल से 49 साल की महिलाओं को भी पेंशन देगी.झारखंड खनिज संपदा भरा हुआ है लेकिन राज्य में विकास नहीं हुआ है.इसलिए हर विद्यार्थी की शिक्षा लिए हर तरह से मदद करेगी हमारी सरकार। कोई इंजीनियरिंग, मेडिकल पढ़ना चाहता है तो उनको हर तरह का सहायता दी जाएगी।जब तक उनको जॉब नहीं मिल जाता तब तक पैसा वापस नहीं लिया जाएगा। सरायकेला उद्योग से भरा हुआ है। यहाँ की बड़ी-बड़ी कंपनी में 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को नौकरी मिले ये हम सख्ती से लागू करवायेंगे। 125 यूनिट फ्री बिजली के बजाय 200 यूनिट बिजली दिया जाएगा। गलत बिजली बिल मिलने पर माफ किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here