झारखंड में पहली बार रेड अलर्ट जारी,14 जून तक इन जिलों में पड़ेगी भारी गर्मी

0
heat wave jharkhand

रांची : झारखंड समेत देशभर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। चिलचिलाती धूप ने सबका घर से निकालना मुश्किल कर दिया है। जून महीने में भी झारखंड में मानसून का आगमन अब तक नहीं हुआ है जिससे गर्मी से राहत की फिलहाल कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही। वहीं झारखंड के कई क्षेत्रों में मौसम विभाग ने 12-14 जून तक रेड अलर्ट जारी किया है जबकि 15 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में पहली बार रेड अलर्ट जारी किया गया है.12-13 जून को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सराकेला और 12,13 और 14 जून को रेड अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने कल 13 से 15 जून तक संथाल परगना, कोल्हान और राँची के आस-पास तेज हवा के झोकें के साथ गर्जन, वज्रपात के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। झारखंड में सबसे ज्यादा डालटनगंज में मंगलवार को 45.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here