जमशेदपुर: आज केंद्रीय मंत्री Arjun Munda ने चाकुलिया में जमशेदपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बिद्युत महतो के पक्ष में निकाले गए रोड शो में शामिल होकर जनता से पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर विकसित भारत में योगदान देने का आग्रह किया. अर्जुन मुंडा ने कहा जन-जन का उत्साह बता रहा है कि जमशेदपुर में फिर से कमल खिलने जा रहा है। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी भी उपस्थित रहे.




