लोकसभा चुनाव से पहले धनबाद पुलिस में काफी सतर्क दिखने लगी है . डीएसपी मुख्यालय शंकर कामती ने बताया कि एसएसपी के निर्देश परहम सभी अवैध शराब कारोबार के खिलाफ जिले में लगातार छापेमारी अभियान चला रहे है . अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए बागसुमा इलाके के दो लाइन होटलों में हमने छापेमारी की जहां से पुलिस ने विभिन्न ब्रांड के अवैध विदेशी शराब एवं बियर की कुल 98 बोतल जब्त की है। और एक स्कूटी भी जब्त हुई है जिसमें शराब छुपा कर रखी गई थी।और उस स्कूटी के माध्यम से ऑनलाइन शराब भी बिक्री करवाने का काम किया जाता था.स्कूटी चालक के साथ -साथ दो ढाबे वालों को पकड़ा जो जो अवैध तरीके से अपनी दुकानों में शराब बेचने में लगे थे.



