झारखण्ड : आगामी त्योहारों के मद्देनजर किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति में असामाजिक तत्वों एवं हुड़दंगियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु आज जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर की उपस्थिति में पुलिस केंद्र गोलमुरी में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। वहीं रामनवमी-2024 को लेकर आज पुलिस केंद्र हजारीबाग में जिले के क्राऊड टीम को मॉक ड्रिल कराया गया इस दरम्यान उपलब्ध बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया l



