बीजेपी प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी JMM में करेंगे वापसी, क्रिकेटर सौरभ तिवारी भी JMM में आने को तैयार,किसे मिलेगा जमशेदपुर से JMM का टिकट?

0

Jamshedpur: ऐसी सुगबुगाहट है कि बीजेपी प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी जल्द ही जेएमएम में शामिल होंगे. जानकारी के मुताबिक, वह जमशेदपुर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं. बता दें कि कुणाल सारंगी ने अपनी राजनीति की शुरुआत जेएमएम से की थी. लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले जब वह बीजेपी में शामिल हुए तो पार्टी ने उन्हें फिर उसी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बना दिया.वहीं क्रिकेटर सौरभ तिवारी की झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)में जाने की चर्चा जोरों पर है. इस बारे में विधायक रामदास सोरेन ने गुरुवार को कहा कि क्रिकेटर सौरभ तिवारी भी झामुमो में आने को तैयार हैं. जमशेदपुर लोकसभा सीट से किसे टिकट दिया जायेगा, यह केंद्रीय कमेटी व जिला कमेटी तय करेगी.बातचीत करने पर कहा कि अगर सौरभ तिवारी चुनाव लड़ने और पार्टी में शामिल होने को इच्छुक होंगे तब उनका नाम जिला और केंद्रीय कमेटी को भेजी जाएगी. उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि सौरभ तिवारी को ही टिकट दिया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here