चतरा: चतरा प्रखंड के डटमी गांव में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के जिला स्तरीय होली मिलन समारोह में मंच पर चढ़ने को लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई। होली मिलन समारोह रणक्षेत्र में बदल गया. डांस करने से मना करने पर बेकाबू भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया. इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. और पथराव में सहायक अवर निरीक्षक दिलीप यादव, आईआरबी जवान अविनाश कुमार व एक अन्य जवान घायल हो गया।स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सहायक अवर निरीक्षक को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।



