नायक के अनिल कपूर की तर्ज पर काम कर रहे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की कार्यशैली उनके कैबिनेट के कुछ मंत्रियों को पसंद नहीं है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के सामने कांग्रेस कोटे के मंत्रियों की एक भी नहीं चल रही।पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इसकी शिकायत करने का मन बना चुके हैं। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि मुख्यमंत्री के कामकाज का तरीका कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को रास नहीं आ रहा। उनकी कार्यशैली से कृषि मंत्री , स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम नाराज हैं। खींचतान इतनी ज्यादा है कि, चारों मंत्री शनिवार को प्रस्तावित कैबिनेट मीटिंग का बहिष्कार कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक मंत्रियों का यह आरोप है कि मुख्यमंत्री किसी की नहीं सुनते। जो जी में आये करते हैं। कारन यही है की इनका कम कांग्रेसी नेता को रास नहीं आ रही है.



