झारखण्ड : सुपर इकोनॉमिक बनेगा इंडिया 2047 तक, डबल इंजन से होगा झारखंड का विकास

0

चतरा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज झारखंड दौरे पर हैं। दोपहर 12 बजे वह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से वायुमार्ग द्वारा चतरा के इटखोरी पहुंचे। वहां मां काली की पूजा की। चतरा में जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा और कहा कि आजाद भारत के इतिहास में कोई भी मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन की तरह लापता नहीं हुआ। राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकारों के उलट, भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर कोई उंगली नहीं उठा सकता। रक्षा मंत्री ने झारखंड सरकार के बारे में कहा कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री जेल में मेहमान की तरह रह रहा है वहां क्या विकास होगा। हम जो कहते हैं वह करते हैं। हमलोग इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करते हैं। नरेंद्र मोदी के शासनकाल में अब तक किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। जनता को धोखा देना भाजपा के चरित्र में नहीं है। उन्होंने कहा कि भाषणों से भ्रष्टाचार को समाप्त नहीं किया जा सकता है इसके लिए सिस्टम में बदलाव की जरूरत होती है। हमें संकल्प लेना होगा कि नरेंद्र मोदी चौथी बार भी देश का प्रधानमंत्री बने। राजनाथ सिंह ने कहा कि विदेशी मंचों में भारत की साख बढ़ी है। भारत को अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सुना जा रहा है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2027 तक विश्व का तीसरा इकोनॉमिक देश बन जायेगा और भारत 2047 तक सुपर इकोनॉमिक देश बनेगा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमलोग मान सम्मान और स्वाभिमान के लिए राजनीति कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा। और कहा कि चार सौ पार का लक्ष्य तय कर चुनावी तैयारी में जुट जाइए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here