रांची : आंगनबाड़ी केंद्र में अच्छी व्यवस्था देने जा रहें हैं ताकि झारखण्ड के नौनिहालों में आंगनबाड़ी आने में उत्साह बढ़े। कुपोषण दूर करने को लेकर सरकार गंभीर है। बच्चों को पौष्टिक आहार मिले, इसके लिए कार्य हो रहा है.सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से सभी किशोरियों को जोड़ा जाएगा। किशोरियों को शिक्षा में आर्थिक सहायता प्रदान करना सरकार का लक्ष्य है। समाज में बेहतर योगदान देने हेतु प्रोत्साहन में राज्य में कार्यरत करीब 76 हजार आंगनबाड़ी सहायिका एवं सेविका को सम्मान दिया गया।आंगनबाड़ी सहायिका के मानदेय में 4,750 एवं सेविका के मानदेय में ₹9,500 की वृद्धि की गई।अबतक करीब 07 लाख किशोरियों को योजना से जोड़ा जा चुका है.सरकार गठन के बाद सभी को पेंशन देने का कार्य सर्वजन पेंशन योजना के तहत हुआ। अब SC/ST और महिलाओं को 60 वर्ष की उम्र की जगह 50 वर्ष की उम्र में पेंशन दिया जा रहा है। इसका शुभारंभ हुआ। अबतक 01 लाख 58 हजार 600 लाभुकों को योजना के तहत पेंशन की राशि प्रदान की गई.



