रांची : जैसा कि बुधवार को राज्य सरकार ने डीएसपी स्तर के 150 से ज्यादा पदाधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. जिसमें कई नव प्रोन्नत हैं, तो कई जेपीएससी से शामिल हैं.जारी सूची में डीएसपी खोरी महुआ के पद पर पदस्थापित डीएसपी साजिद जफर को एसआईएसएफ डीएसपी बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया है.लेकिन उन्हें ये तबादले का फैसला अन्यायपूर्ण लगा है और इसलिए उन्होंने नौकरी से इस्तीफा देने की घोषणा की है.जबकि उनके करीबी नौकरी न छोड़ने के लिए आग्रह कर रहे है.साजिद जफर ने फेसबुक पर लिखा ”तबादले का अन्यायपूर्ण फैसला देखकर नौकरी से इस्तीफा देने का फैसला लिया है. जीवन नौकरी से बड़ा है. न्याय की जीत होनी चाहिए. जय हिंद.”इससे पहले भी 23 मार्च 2022 को डीएसपी साजिद जफर ने सोशल साइट फेसबुक पर सरकार से पोस्टिंग की गुहार लगायी थी. 4 साल से नन फील्ड में होने के कारण उन्होंने फील्ड में काम करने का माैका देने की गुहार लगाईं थी.सोशल मीडिया पर डीएसपी साजिद जफर ने लिखा था कि ”27 अगस्त, 2018 से रेल डीएसपी के रूप में यहां पदस्थापित हूं. यह नन फील्ड पोस्टिंग है. मैं इंतजार कर रहा हूं, एसडीपीओ (फील्ड पोस्टिंग) के रूप में काम करने का मौका मिले, ताकि मेरी ताकत और मेरी कमजोरी का पता चल सके. आशा है कि झारखंड की वर्तमान सरकार अपने कार्यकाल में मुझे जिम्मेदारी निभाने का मौका देगी. जय हिंद.”



