रांची :विकास भारती, झारखण्ड द्वारा आरोग्य भवन में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा संपोषित जनजातीय युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में 8 जिलों से लगभग 200 बालिकाओं ने भाग लिया। उन्हें CSR के तहत सिलाई मशीन एवं कंप्यूटर सेट प्रदान किया गया। मौके पर सांसद संजय सेठ ने सबके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर वी० सतीश , पद्मश्री अशोक भगत, समीर उरांव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।



