रांची: रांची के डोरंडा में कार का शीशा तोड़कर पांच लाख रुपये ले भागे अपराधी

0

Ranchi : यह घटना गुरुवार की दोपहर राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौक के पास हुई है. जहां कार का शीशा तोड़कर पांच लाख रुपयों से भरा बैग लेकर अपराधी फरार हो गये. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी है. डोरंडा के हर्क बहादुर तमांग दोपहर में राजेंद्र चौक के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पांच लाख रुपये निकाले और बैग में रखकर अपनी कार में रखा.और घर जाने लगे घर जाने के दौरान रास्ते में जैप के अंदर मंदिर के पास कार खड़ी कर मंदिर में दर्शन करने गए.इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने कार का शीशा तोर पैसे नीकाल फरार हो गई | थोड़ी देर बाद बाहर निकले तो देखा कार का शीशा टूटा है. जब उन्होंने कार के अंदर झांका तो उनके होश उड़ गए. कार से पांच लाख रुपयों से भरा बैग गायब था. उन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर घटना को अंजाम दिया है. पुलिस जांच में जुटी है. बता दें की राजधानी में ऐसा घटना लगातार देखने को मिल रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here