पीएम द्वारा झारखण्ड में 27 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास, 88रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का शिलान्यास/उद्घाटन/राष्ट्र को समर्पण

0

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कई रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का उद्घाटन और शिलान्यास किया । रेल अपनी गति से चले, नागरिकों का भी आवागमन निर्बाध हो; इसके लिए देशभर में 1500+ ROB/RUB का शिलान्यास/लोकार्पण किया जा रहा है। इसमें रांची के भी 6 RUB/ROB शामिल हैं।रांची के नामकुम स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखण्ड में 27 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया गया, 88रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का शिलान्यास/उद्घाटन/राष्ट्र को समर्पण किया गया।27 रेलवे स्टेशनों में टाटानगर,सीनी,चक्रधरपुर,दुमका,गोड्डा,देवघर,डांगोवापोसी,चाईबासा,गामहारीया,जामताड़ा,विद्यासागर,हैदरनगर,मोहम्मद गंज,बालसिरिंग,बानो,लोहरदगा,रामगढ कैन्ट,शंकरपुर,नामकोम,ओड़गा,गोबिन्दपुर रोड,गंगाघाट,टाटीसिलवे,बड़ा जामदा जं,बासुकीनाथ,मूरी जं.,सिल्ली शामिल है.

मौके पर सांसद संजय सेठ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।मौके पर सांसद ने कहा कि भारतीय रेल ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कीर्तिमान हासिल किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 554 रेलवे स्टेशनों के पुन: विकास की आधारशिला रखी और 1500 रोड ओवर ब्रिज और रोड अंडर ब्रिज को समर्पित किया.प्रधानमंत्री द्वारा आज 41,000 करोड़ रुपये की 2,000 से अधिक रेल परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण किया गया।

आज बिहार में 33 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया गया, साथ ही 72 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का शिलान्यास/उद्घाटन/राष्ट्र को समर्पण किया गया।छत्तीसगढ़ में 21 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया गया, साथ ही 83 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का शिलान्यास/उद्घाटन/राष्ट्र को समर्पण किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज रेलवे से जुड़ी 2000 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। अभी तो इस सरकार के तीसरे कार्यकाल की शुरूआत जून से होने वाली है, अभी से जिस स्केल पर काम हो रहा है वह सबको हैरत में डालने वाला है।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…मोदी जब विकसित भारत की बात करता है तो इसके सूत्रधार और सबसे बड़े लाभार्थी देश के युवा ही हैं। आज की इन परियोजनाओं से देश के लाखों युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे… ‘विकसित भारत’ युवाओं के सपने का भारत है इसलिए विकसित भारत कैसा होगा यह तय करने का हक उन्हीं को है।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “दशकों तक रेलवे को हमारे यहां की स्वार्थ भरी राजनीति का शिकार होना पड़ा लेकिन अब भारतीय रेलवे देशवासियों की यात्रा में आसानी कर रही है। जिस रेलवे के हमेशा घाटे में रहने का रोना रोया जाता था, आज वह रेलवे परिवर्तन के सबसे बड़े दौर से गुजर रही है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here