आज गढ़वा में मां गढ़देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने झारखंडवासियों के कल्याण, खुशहाली और समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई के लिए झामुमो जिला महिला मोर्चा द्वारा किए जा रहे अखंड कीर्तन में शामिल होकर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अपने संकल्पों को और मजबूत किया। उन्होंने कामना की ”मां गढ़देवी झारखंड के विकास के लिए निरंतर कार्य करने की शक्ति प्रदान करें।”



