75 लाख से अधिक के 466 सहायक उपकरण का दिव्यांगजनों के बीच किया गया वितरण

0

रांची : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा CRC, नामकुम में शिविर का आयोजन किया गया। 75 लाख रूपए से अधिक के 466 सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के बीच वितरित किए गए। प्रमुख रूप से केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंदर कुमार वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े रहे।आज लाभार्थियों के बीच 148 ट्राईसाइकिल, 111 बैटरी चलित ट्राईसाइकिल, 65 फोल्डिगं व्हील चेयर, 150, 38 वॉकिंग स्टिक (छड़ी), 4 रोलेटर, 88 बी.टी.ई (कान की मशीन), 3 सी.पी. चेयर, 5 सुगम्य केन, 3 ब्रेल केन,ए .डी.एल किट (सेलफोन सहित) का वितरण किया गया।संजय सेठ ने कहा ”सहायक उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इन उपकरणों के माध्यम से दिव्यांगजनों का जीवन सुगम होगा। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में एडिप योजना के तहत प्रत्येक वर्ष रांची में बड़े पैमाने पर सहायक उपकरणों का वितरण किया जाता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here