रांची : आज राजभवन में राज्यपाल ने बच्चों एवं शिक्षकों के साथ दूरदर्शन पर प्रधानमंत्री पीएम मोदी के परीक्षा पे चर्चा 2024 कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। राज्यपाल ने कहा ”प्रधानमंत्री जी ने न केवल बच्चों को पढ़ाई और उनके करियर के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें बताई, बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों को भी अहम संदेश दिए।”



