साहेबगंज स्थित मुक्ति धाम मंदिर परिसर के स्वच्छता में बाबूलाल मरांडी ने श्रमदान किया

0

रांची : अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा तक देश के सभी तीर्थ क्षेत्रों और मंदिरों की सफाई हेतू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान का आह्वान किया गया है।इसी निमित्त आज साहेबगंज स्थित मुक्ति धाम मंदिर परिसर के स्वच्छता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने श्रमदान किया।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा तक सभी मंदिरों-तीर्थस्थलों की स्वच्छता अभियान के आह्वान के निमित्त आज राँची ज़िला अंतर्गत अपने पैतृक ग्राम कुच्चू,ओरमांझी स्थित मन्दिर प्रांगण में ग्रामीणों के साथ राज्यसभा सांसद आदित्य साहू साफ-सफाई किया।इससे पहले रविवार को भाजपा विधायक सह नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर स्वच्छता अभियान के तहत प्रातः राज्यसभा सांसद आदित्य साहू व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पाकुड़ स्थित ठाकुर बाड़ी में साफ-सफाई की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here