Deoghar: नव वर्ष के पहले पर्व मकर संक्रांति को लेकर अहले सुबह बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कतारबद्ध जलार्पण के साथ बाबा मंदिर व आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई व कचड़ा उठाव को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इसके अलावे मंदिर निरीक्षण के क्रम में विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के साथ मंदिर आसपास के क्षेत्रों में तैनात दंडाधिकारियों व सुरक्षा बलों के जवानों से बातचीत करते हुए आज 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर देवतुल्य श्रद्धालुओं के साथ डीसी ने नम्रतापूर्वक अपना व्यवहार रखने की बात कही। साथ ही मंदिर प्रांगण को अतिक्रमण मुक्त रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।



